Parliament Session: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, टमाटर और दाल के दामों पर चर्चा, कल पेश होगा बजट

Parliament Session Economy Survey: संसद का सत्र शुरू हो चुका है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। इस आर्थिक सर्वे में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान देश की वास्तविक जीडीपी या वृद्धि दर 6.5-7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। कल 23 जुलाई मंगलवार को वित्त मंत्री बजट पेश करेगी।

दूसरी ओर सर्वे में महंगाई को लेकर बड़ी चिंता व्यक्त की गई है। सर्वे में कहा गया है कि खाद्य महंगाई लगातार ऊंची बनी हुई है। टमाटर और प्याज की कीमतें काफी है। इसके अलावा दालों की कीमतें भी काफी ज्यादा है। ऐसे में इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि देश में बढ़ती महंगाई का प्रमुख कारण क्लाइमेट यानी जालवायु में बदलाव है। जहां एक तरफ भीषण गर्मी की वजह से फसलों का नुकसान हो रहा है। उसके बाद भारी बारिश के कारण भी फसल और सप्लाई दोनों प्रभावित हो रही है।

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, महंगाई लगातार बढ़ने की प्रमुख वजह खाद्य कीमतों में इजाफा है। वहीं 2022 की बात करें तो उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक यानी की सीएफपीआई पर बेस्ट फूड इंफ्लेशन 3.8 फीसदी देखने को मिली थी। जो कि साल 2023 में 6.6 फीसदी पर आ गई। वित्त वर्ष 2024 में खाद्य महंगाई 7.5 फीसदी देखने को मिली है। अगर बात जून महीने की करें तो सरकारी आकंड़ों के अनुसार फूड इंफ्लेशन 9.55 फीसदी था, जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 8.69 फीसदी देखने को मिला था।

Read Also: http://Monsoon Session Live: NEET परीक्षा पर संसद में बवाल, राहुल गांधी ने परीक्षा सिस्टम को बताया फ्रॉड, शिक्षा मंत्री बोले- ‘मुझे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’

क्यों बढ़ रही है महंगाई

गौरतलब है कि, फसल के अनुकूल मौसम नहीं होने की वजह से सब्जियों और दालों की उत्पादन को भी प्रभावित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य मुद्रा स्फीति 3.8 प्रति से बढ़ी है। वित्त वर्ष 2012 में प्रतिशत से वित्त वर्ष 2013 में 6.6 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2014 में 7.5 प्रतिशत तक बढ़ी थी।

Read Also: http://Weather Forecast: राजधानी के लोगों को मिली उमस से राहत, सावन के पहले सोमवार को झमाझम बरसे बादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *