Byelection Poll 2024: 7 राज्यों की 13 सीटों में से 10 सीटों पर विपक्ष का कब्जा, बीजेपी 2 और एक पर निर्दलीय का कब्जा

Byelection Poll 2024: हिमाचल, उत्तराखंड मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, बीजेपी ने 2, आम आदमी पार्टी, डीएमके और निर्दलीय ने एक-एक सीटें जीती हैं।

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट बीजेपी 3,252 वोटों से जीत गई है। कांग्रेस 17वें राउंड तक आगे थी। आखिरी के तीन राउंड में बाजी पलटी और बीजेपी जीत गई। अमरवाड़ा के अलावा बीजेपी ने दूसरी जीत हिमाचल प्रदेश में की है। प्रदेश की हमीरपुर सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को हराया है।

हिमाचल की एक सीट दहेरा पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस सीट पर प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर बीजेपी के खिलाफ ताल ठोक रही थी। दहेरा कमलेश ठाकुर का मायका भी है। जीत के बाद कमलेश ठाकुर ने कहा कि मायके ने मुझे एक बार फिर से शगुन दिया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी की खरीद फरोख्त का जवाब दिया है। बीजेपी की कारगुजारी अब चलने वाली नहीं है। जनता ने लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से कहा कि अब तानाशाही का अंत निश्चित हैं।

Read Also: Cricket: दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, जानें कैसा रहा करियर

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दोनों सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर पर कब्जा किया है। प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है। झूठे दावों और झूठी गारंटी के झांसे में अब नहीं आना है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी शासन में बहुत कुछ खोया है।

अगर बंगाल की बात की जाए तो पश्चिम बंगाल में चार सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। चारों सीटों पर टीएमसी ने कब्जा किया है। पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिक की है। आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से प्रतिद्वंद्विंयों को हराया है। दूसरे नंबर पर बीजेपी और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही है। बिहार की रूपौली सीट पर आजाद प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत हासिल की है।

Read Also: http://Byelection Poll: देहरा में सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत, हमीरपुर में बीजेपी का कब्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *