Ind vs Ban T20 WC 2024: आज भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती, मैच पर बारिश का साया, टूट जाएगा इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना?

Ind vs Ban T20 WC 2024: भारत टी20 विश्वकप के अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में आज बांग्लादेश से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला एंटीगा में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। हालांकि, मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर मैच में बारिश ने खलल डाला तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। इसके बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।

गौरतलब है कि, भारत अब तक टी-20 विश्वकप में कभी बांग्लादेश से हारा नहीं है। भारत ने विश्वकप में खेले गए सभी मैचों में जीत हासिल की है। साल 2022 टी-20 विश्वकप में भारत ने डकवर्थ लुईस के तहत 5 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकिं, एंटीगा में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर इस मैच में बारिश ने विलेन का किरदार निभाया तो भारत का सेमीफाइनल के लिए सफर मुश्किल हो जाएगा।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और बांग्लादेश के मैच पर भारी बारिश का साया है। मैच के समय गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभवाना है। जिस समय मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा तो बारिश की संभावना 50 फीसदी से ज्यादा रहेगी। फिलहाल, एंटीगा में मौसम साफ नहीं है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।

Read Also: http://West Bengal: अधीर रंजन चौधरी का बंगाल प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा, खरगे पर लगाया आरोप

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा

सुपर-8 के किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर बारिश के चलते भारत और बांग्लादेश का मैच रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे। ऐसे में भारत तीन अंक के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी। हालांकि, भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगेगा। भारत को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी होगी तो उसे ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो फिर सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली हरियाणा समेत इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *