Loksabha Election 7th Phase 2024 Punjab Voting Live Update: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर सुबह 6 बजे से वोटिंग हो रही है। पंजाब में चार प्रमुख सियासी पार्टियां चुनावी ताल ठोक रही है। इन चारों पार्टियों ने 13 सीटों पर 52 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। प्रदेश में मतदान की रफ्तार सुबह से सुस्त हैं और सुबह 11 बजे तक केवल 23.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। चंडीगढ़ में पंजाब से ज्यादा चुनावी रफ्तार तेज हैं और सुबह 11 बजे तक 25.03 फीसदी मतदान हो चुका है।
पंजाब के कई हिस्सों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। कुछ इलाकों में पोलिंग बूथ की धीमी गति होने के कारण लोगों ने कर्मचारियों से शिकायत की है। हालांकि, प्रदेश में सुबह से मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ हो रहा है। अब तक हिंसक झड़प और ईवीएम खराब होने की को सूचना नहीं मिली है।
दिग्गजों ने किया मतदान
पंजाब में मतदान प्रक्रिया भारतीय सैनिकों द्वारा वोट डालने से शूरु हुई। फिरोजपुर कैंट के पोलिंग बूथ पर भारतीय सैनिकों की सुबह 6 बजे से कतारें लगनी शुरू हो गई थी। वही, इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने जालंधर में मतदान किया और जनता से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की है। दिग्गज क्रिकेटर का कहना है कि हमें लोकतंत्र का महापर्व मनाना चाहिए। इस पर्व में राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी आहूति देनी चाहिए।
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने अपने चुनावी क्षेत्र मोहाली से वोट कास्ट करने पहुंचे और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान है. जो कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश का महापर्व है। यह अंतिम मतदान देश की लोकतंत्र की मज़बूती तय करेगा। आज डाला गया एक-एक वोट देश के लोकतंत्र के लिए अहम है और देश की दशा-दिशा दोनों का फैसला करेगा।
खाने-पीने का लिया आनंद
अमृतसर के लोग अपने मताधिकार करने के बाद बाहर फूड स्टोल्स पर गोलगप्पों का आनंद उठाते हुए दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि मतदान के बाद जलपान जरूरी है। पहले हमने लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतदान की आहूति दी है और अब हम जलपान का आनंद उठा रहे हैं। हम प्रदेश की जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करते हैं। हम सभी को यह महापर्व पूरी जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए।
Read Also: http://Delhi Water Crisis: हीटवेव के बीच सूख रहा राजधानी का गला, सुप्रीम कोर्ट पहुंची आप’की’ सरकार
दिव्यांग के लिए अलग पोलिंग बूथ
बता दें कि, चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के दिव्यांगों को पोलिंग बूथ की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने ऐसे बूथ बनवाएं है, जिनकी कमान सीधा दिव्यांगों के हाथों में होगी। इस भीषण गर्मी में दिव्यांगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े और ज्यादा से ज्यादा मतदान किया जाएग।
पंजाब में कहां-कितना मतदान…
लोकसभा सीट मतदान प्रतिशत
अमृतसर 20.175%
आनंदपुर साहिब 23.99%
भटिंडा 26.56%
फरीदकोट 22.41%
फतेहगढ़ साहिब 22.69%
फिरोज़रपुर 25.73%
गुरदासपुर 24.72%
होशियारपुर 22.745
जलंधर 24.59%
खदूर साहिब 23.46%
लुद्धियाना 22.19%
पटियाला 25.18%
संगरूर 26.26%
Read Also: Health: अपनी डाइट में यह घरेलू टिप्स करें शामिल, मोटापे को कहिए बाय-बाय