Loksabha Election 2024 West Bengal Voting Live Update: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस फेज में आठ राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। इस बीच एक बार फिर से पश्चिम-बंगाल में हिंसा की खबर सामने आई है। प्रदेश के दक्षिण 24 परगना के कुलतली में अचानक भीड़ भड़क गई और बूथ संख्या 41 और 42 की ईवीएम को उठाकर पानी में फेंक दिया।
इस दौरान टीएमसी समर्थकों और सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस बीच कुछ समय के लिए चुनावी प्रकिया बाधित रही और लोगों को पोलिंग बूथ पर जाने से रोका गया। मामला शांत होने के बाद चुनावी प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पता चला कि लोगों का EVM को तालाब में फेंकने का मुख्य कारण यह था कि कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने उन्हें धमकाया और पॉलिंग बूथ की ओर जाने के रोका गया। ऐसे में उत्तेजित होकर लोगों के बीच हिंसा झड़प हो गई और लोगों ने मतदान केंद्र में घुसकर EVM को पानी में फेंक दिया गया। आखिरी चरण में बंगाल की 9 सीटों पर चुनाव हो रहा है।
इन दिग्गजों की साख दावं पर लगी
आखिरी चरण के मतदान में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। इस फेज में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र और अभिनेत्री कंगना रनौत मंड़ी की सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है। प्रधानमंत्री तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आज वाराणसी में मतदान किया जा रहा है।