Jammu Kashmir Hadsa: शिव खोड़ी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट खाई में गिरी, अब तक 15 की मौत, SDRF और NDRF ने चलाया रेस्क्यू

Jammu Kashmir Hadsa: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीर्थ यात्रियों से भरी बस फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से जम्मू-कश्मीर के रिसायी जिले में स्थित शिव खोड़ी जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया और बस खाई जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीर्थयात्रियों से भरी हाथरस से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिव खोड़ी जा रही थी। चोकी चोरा क्षेत्र में तंगली मोड़ पर यह हादसा हो गया और बस करीब 150 फुट नीचे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया था। जिसके बस फिसलकर खाई में गिर गई। अब तक हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई दर्जन लोग घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अखनूर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह हादसा राजौरी जिले में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, घायलों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद NDRF और SDRF भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। यह सभी शिव खोरी जा रहे थे। इससे 6 महीने पहले भी ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ था।

Read Also: http://Heat Wave Alert: हीटवेव के चलते 11 राज्यों में अलर्ट, राजधानी में हीटस्ट्रोक से पहली मौत, LG का बड़ा ऐलान

5 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया था। बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा था।

Read Also: UP: सपा नेता आजम खान फिर मुश्किल में फंसे, डूंगरपुर मामले में मिली 10 साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *