T20 WC 2024 Sandeep Lamichhane: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में एक जून से टी-20 विश्वकप शुरू होने जा रहा है। सभी देशों की टीम टूर्नामेंट खेलने के लिए पहुंच चुकी है लेकिन ऐसे में नेपाल टीम के सामने एक समस्य़ा खड़ी हो गई। टीम के स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को अमेरिकी दूतावास ने वीजा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद नेपाल में पीएम आवास के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। देश की सड़कों पर उतरकर लोगों ने नेपाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
दरअसल, संदीप एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी चल रहे थे और जांच के बाद कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। दुष्कर्म के मामले में बरी होने के बाद अब वह टी20 विश्वकप में वापसी की उम्मीद कर रहे थे। cricnepal.com के मुताबिक, लोग पीएम के आवास के बाहर संदीप लामिछाने को वीजा देने की डिमांड कर रहे हैं। बता दें कि, नेपाल टीम के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को अमेरिका द्वारा वीजा नहीं दिया गया, क्योंकि पिछले साल 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
उस लड़की ने उन पर दुष्कर्म का आरोम लगाया था। इस मामले में संदीप को काठमांडू कोर्ट की एक अदालत ने 8 साल की सजा सुनाई थी, जिसकी संदीप ने हाईकोर्ट में चुनौती दी और उन्हें सफलता मिल गई। हाईकोर्ट ने संदीप को इस मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद उनके टी20 विश्वकप 2024 खेलने की पूरी उम्मीदें थी, लेकिन अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया है।
नेपाल का पहला मैच नीदरलैंड से होगा
टी-20 विश्व कप से पहले नेपाल की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है, जहां संदीप लामिछाने की गैरमौजूदगी में उन्होंने वार्म-अप मैच कनाडा के खिलाफ खेला। 27 मई को खेले गए वार्म-अप मैच में नेपाल को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, नेपाल की टीम अपना दूसरा वार्म-अप मैच यूएसए के खिलाफ खेलेगी। टी-20 विश्वकप में नेपाल की टीम अपने अभियान 4 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।
संदीप लामिछाने का करियर…
वनडे विकेट
51 112
टी-20 विकेट
40 98
Read Also: http://Monsoon Update: हीटवेव के बीच मानसून की एंट्री, इन इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने दी खुशखबरी