Bomb Threat: दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की धमकी के बाद हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट्स से इमरजेंसी गेट से बाहर निकाले गए यात्री, 176 पैसेंजर्स थे सवार

Delhi Airport Indigo Flight Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में चुनावी समर के बीच फर्जी बम धमकियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट्स में बम लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला, जिसमें लिखा था कि आधा घंटे में बम ब्लास्ट। इसके बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों को आनन-फानन में इमरजेंसी गेट से विंग के सहारे निकाला गया। फ्लाइट्स दिल्ली एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाली थी।

इससे पहले आम चुनाव के दौरान दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी मिल चुकी है। आज इंडिगो फ्लाइट् में एक धमकी भरा टिश्यू पेपर मिला। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में करीब 176 यात्रा सवार थे और तत्काल यात्रियों को क्रू मेंबर्स की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ यात्री विंग्स से भी निकलते हुए दिखाई दिए।

सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित तरीके से उतारने के बाद प्लेन में QRT यानि बम डिस्पोजल टीम को बुलाया गया। जांच के बाद टीम को इस मामले से जुड़ा कोई सबूत हासिल नहीं हुआ। सूचना के अनुसार, सुबह 5:30 बजे पायलट को प्लेन के वॉशरूम में एक टिशू पेपर मिला, जिसमें यह बम से जुड़ी चेतावनी लिखी हुई थी। वहां किसने लिखकर छोड़ा यह अभी तक पता नहीं लग पाया है।

Read Also: http://Delhi Liqour Scam: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई से किया इंकार

थम नहीं रहा फर्जी धमकियों का सिलसिला

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान फर्जी धमकियों का खेल आम सा हो गया है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक मई से चली आ रही बम से जुड़ी फर्जी चेतावनी वाली घटनाओं के पीछे साजिशकर्ता अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। इससे पहले 100 स्कूलों से लेकर अस्पतालों तक को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। चुनाव के समय यह आठवीं घटना है जिसमें अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

Read Also: http://Mizoram Landslide: मिजोरम में रेमल का असर, भारी बारिश से भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत, 2 का रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *