Weather Update: हीटवेव के बीच IMD ने दी खुश होने वाली ख़बर, इस तारीख को मानसून देगा दस्तक

Weather Update IMD Heat Wave: देशभर में जारी भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच सोमवार को मौसम विभाग ने राहतभरी खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि 5 दिन बाद केरल में मानसून दस्तक देने जा रहा है। मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। इससे पहले भी मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जताया था और कहा था कि 31 मई तक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएगी।

सामान्‍य तौर पर केरल में मानसून एक जून को आता है, लेकिन आईएमडी का कहना है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई को दस्तक दे सकता है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि यह जल्दी नहीं है, यह सामान्य तारीख के आसपास है, क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है।

कमजोर पड़ रहा ‘रेमल’

रविवार देर रात भीषण चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम-बंगाल के कई तटीय हिस्सों को प्रभावित किया। 135 किमी की रफ्तार से आए इस चक्रवात से तेज हवाएं चली और बरसात हुई। जिसके कारण पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गए और घरों की छतें तक उड़ गई। प्रदेश में दो लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अब यह कमजोर पड़ रहा है।

आईएमडी के मुताबि‍क, कोस्‍टल बांग्लादेश और निकटवर्ती तटीय पश्चिम-बंगाल के ऊपर चक्रवाती तूफान रेमल बीते 6 घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर की ओर बढ़ गया है और आज इसके कमजोर होने की संभावना है।

Read Also: Health: गर्मियों में अगर आप भी हैं मैंगो शेक पीने के शौकीन, इससे होने वाले नुकसान को जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्‍तर भारत में जारी रहेगा हीटवेव

उत्तर भारत में अभी कई दिनों तक लगातार गर्मी का क्रम जारी रहेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित देश के उत्तरी भाग में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस समय 25 मई से नौतपा चल रहा है। 9 दिनों तक हीटवेव का दौर जारी रहेगा। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Read Also: Delhi: विवेक विहार के बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग, सात मासूमों की मौत, आधा दर्जन गंभीर, दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *