Loksabha Chunav 2024: अंबाला में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- घोटालों का रहा कांग्रेस का इतिहास…हमने 10 साल चलाई धाकड़ सरकार

Loksabha Chunav 2024 PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के अंबाला में जमकर गरजे। चुनावी विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास घोटालों का रहा है। कांग्रेस शासन में हमारी बहादुर सेना को कमजोर करने का काम किया था। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला और हेलिकॉप्टर घोटाला कांग्रेस शासन में हुआ था। हमारे वीर बहादुर जवानों पर जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी होती थी।

कांग्रेस ने हमेशा हमारे वीर जवानों को ताकतवर हथियार नहीं दिए और विदेशों से मंगाए गए हथियारों में घोटाले पर घोटाले किए। घाटी में सैनिकों को हमेशा डर लगा रहता था कि पता नहीं कब आतंकियों का हमला हो जाए। हरियाणा की हमारी माता-बहनों अपने वीर जवानों को फिक्र लगी रहती थी कि कब आतंकियों के हाथ से बम फेंका जाए लेकिन, अब आतंकियों के हाथ में बम नहीं बल्कि कटोरा है।

मोदी ने तो कई सालों तक हरियाणा का खाना खाया है। धाकड़ हरियाणा की तरह मोदी ने 10 साल धाकड़ सरकार चलाई। अब मैं आने वाले 5 सालों के लिए एक बार फिर से आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। इस देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने लिए हरियाणावासी अपना अहम योगदान देंगे। साल 2019 की तरह पूरे प्रदेश की सभी 10 सीटों को बीजेपी की झोली में डालेंगे।

Read Also: Delhi: स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की पुष्टि, पैर और दायीं आंख के नीचे मिले चोट के निशान

बिखरा पड़ा विपक्ष- पीएम

बीजेपी विकसित भारत के चार स्तंभों को मजबूती देना चाहती है। देश के चार प्रमुख स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान है। हमारी सरकार इन स्तंभों को मजबूती देने की प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ रही है। साल 2047 तक भारत को विकसित बनाएंगे। अब तक चार चरणों के चुनाव में देश की जनता ने मुझे बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया।

चार चरणों के चुनावे के बाद विपक्ष पूरी तरह बिखरा पड़ा है और हताश है। विपक्ष के कार्यकर्ताओं ने अब घर से निकलना बंद कर दिया। 4 जून के बाद विपक्ष के नेता गर्मियों की छुट्टी पर बाहर निकल जाएंगे। हरियाणा प्रदेश 25 मई को होने वाले मतदान में एक बार फिर से पूरे जोश के साथ बीजेपी को अपना आशीर्वाद देने जा रहा है।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024: अंबाला में कांग्रेस पर बरसे पूर्व सीएम मनोहर लाल, बोले- कांग्रेस में हताशा छाई…25 मई कांग्रेस गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *