IPL 2024 RCB vs CSK: चेन्नई और बेंगलुरु के मैच में बारिश का साया, आरसीबी के अरमान हो जाएंगे तार-तार

IPL 2024 RCB vs CSK: 18 मई शनिवार को आईपीएल का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि इस मैच में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। वही, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यह उम्मीद धुलती दिख रही है।

शनिवार को होने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आरसीबी के फैंस चाहेंगे कि एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर होने वाले मैच के दौरान बारिश नहीं हो, वरना उनकी टीम के प्‍लेऑफ में पहुंचने के अरमान तार-तार हो जाएंगे। बता दें कि, कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान हासिल किया जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की कर ली है।

मौसम बना मुसीबत

लखनऊ सुपर जायंट्स बड़ी मुश्किलों के बाद प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई कर सकता है। हर हाल में आरसीबी और सीएसके के बीच मैच पर नजरें टिकी हुई हैं क्‍योंकि इस मुकाबले से प्‍लेऑफ की चौथी टीम मिलना तय माना जा रहा है। मगर मौसम घरेलू फैंस को डरा रहा है।

एक्‍यूवेदर डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार की शाम बेंगलुरु में तेज बारिश की आशंका है। यहां पूरे समय बादल घिरे रहने की उम्‍मीद है और बारिश 7.2 एमएम होने की संभावना है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और तभी तेज बारिश की उम्‍मीद जताई जा रही है।

Read Also: Jharkhand: टेंडर कमीशन घोटाले में कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, छापेमारी में ईडी ने बरामद किया था 37 करोड़ रुपए का कैश

आरसीबी का प्लेऑफ समीकरण

अगर आरसीबी को प्लेऑफ में चौथी टीम के लिए क्वालिफाई करना है तो आरसीबी को कई एंगल पर ध्यान देना होगा। कोहली की टीम को चेन्नई को कम से कम 18 रन के अंतर से हराना होगा। अगर आरसीबी बाद में बल्लेबाजी करेगी तो टीम को 18.1 ओवर के अंदर लक्ष्य को हासिल करना होगा। ऐसा करने से आरसीबी के रनरेट में सुधार होगा। जिसके बाद वह क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024: फतेहपुर में पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- गठबंधन के सपने टूटे खटाखट-खटाखट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *