Indian Cricket Team Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीई) ने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने सोमवार देर रात इसकी जानकारी देते हुए 27 मई तक अप्लाई करने को कहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच फिलहाल राहुल द्रविड़ हैं। हेड कोच का कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्वकप के बाद समाप्त हो जाएगा। इसी को देखते हुए बोर्ड ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। विश्वकप के बाद भारतीय टीम को नया कोच मिलने जा रहा है।
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नए हेड कोच का सलेक्शन हो जाएगा। नए कोच का कार्यकाल एक जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को आईसीसी के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 चक्र शामिल हैं।
बीसीसीआई ने रखी शर्तें….
हेड कोच पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ योग्यता होनी चाहिए, जिसको बोर्ड ने अपने विज्ञापन में बताया है।
कम से कम 30 टेस्ट और 50 वनडे मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए।
फुल मेंबर टेस्ट प्लेइंग टीम को कम से कम 2 साल तक कोचिंग दी हो।
एसोसिएट देश, आईपीएल टीम, इंटरनेशनल लीग, फर्स्ट क्लास टीम, नेशनल ए टीम में से किसी को 3 या उससे ज्यादा साल तक कोचिंग दी हो।
बीसीसीआई के कोचिंग लेवल-3 का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इसके अलावा उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।
Read Also: IPL 2024 PBKS: लीग के बीच में पंजाब को बड़ा झटका, अपने देश लौट गया यह अक्रामक बल्लेबाज
द्रविड़ का बढ़ाया गया था कार्यकाल
गौरतलब है कि, राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया, तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम ने फिर सेमीफाइनल खेला। साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।