Jaunpur Chunav 2024: बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने बीजेपी को समर्थन देने का किया ऐलान, पत्नी कर सकती है बीजेपी ज्वॉइन

Jaunpur Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में बीजेपी को जौनपुर लोकसभा सीट पर मजबूती मिली है। बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने मंगलवार देर रात बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी जल्दी बीजेपी में शामिल हो सकती है। बहुजन समाज पार्टी ने श्रीकला रेड्डी का जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट काट दिया था। इसके अलावा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

धनंजय सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद कहा कि मैं बीजेपी का साथ दूंगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि आज मेरे साथ जो लोग हैं, उनका झुकाव बीजेपी की तरफ है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। हम राष्ट्र निर्माण के लिए बीजेपी को समर्थन देने जा रहे हैं।

आगामी दिनों में मेरी पत्नी श्रीकला बीजेपी में शामिल हो सकती है। अगर वह बीजेपी में जाती हैं तो यह उनका निजी फैसला होगा, मुझे कोई ऐतराज नहीं है। वहीं, कुंडा विधायक राजा भैया ने बेंती राजभवन में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दल के प्रत्याशी को आप कसौटी पर खरा पाते हों, उसको वोट दें। स्वतंत्र रूप से जो प्रत्याशी आपको पंसद हो, उसे वोट कर सकते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नोटा नहीं बल्कि वोट देने का विकल्प चुनें।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: पीएम मोदी ने काशी से तीसरी बार किया नामांकन, शाह, राजनाथ समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ कौशांबी से बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर ने राजा भैया से मुलाकात करके उनका समर्थन मांगा था। वहीं, सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने भी राजा भैया से मुलाकात की थी। लेकिन, राजा भैया ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। राजा भैया अपने क्षेत्र में कई सीटों पर खासा प्रभाव रखते हैं।

Read Also: Cricket: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए मांगे आवेदन, 27 मई तक करना होगा अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *