IPL 2024 PBKS: लीग के बीच में पंजाब को बड़ा झटका, अपने देश लौट गया यह अक्रामक बल्लेबाज

IPL 2024 PBKS Liam Livingstone: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच में पंजाब किंग्स (PBKS) को बड़ा झटका लगा है। पंजाब किंग्स और इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) वापस अपने देश लौट गए हैं। लियाम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा कि घुटने में चोट के कारण वह वापस अपने देश जा रहे हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद।

एक टीम और व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए एक निराशाजनक सीजन, लेकिन हमेशा की तरह मैंने इस सीजन का हर पल एंजॉय किया। इंग्लिश बल्लेबाज को पिछले दो सालों में कई मांसपेशियों से जुड़ी चोट का सामना करना पड़ा है। वहीं, पिछले महीने वे आईपीएल सीजन के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे। बाद में उन्हें पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था, लेकिन गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार के बाद वह टीम में लौट आए थे।

खराब रहा सीजन

यह सीजन पंजाब और लिविंगस्टन के लिए कोई खास नहीं रहा है। 7 मैचों में लियाम ने इस सीजन में 22.20 की औसत से 111 रन बनाए और कुल 12 ओवर में केवल तीन विकेट झटके। लियाम इस सीजन को भूलना चाहेंगे क्योंकि पंजाब के मध्यक्रम में वह एक मजबूत कड़ी है। साल 2023 के सीजन में लियाम ने अपने दम पर पंजाब को कई मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस सीजन में उनके बल्ले से कोई खास रन नहीं निकले।

प्लेऑफ से बाहर पंजाब

बता दें कि, पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 12 मैचों के बाद टीम को 4 में जीत और 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 12 मैचों में पंजाब के 8 पॉइंट्स है। पंजाब के दो लीग मुकाबले बाकी है, जिसमें टीम का सामना 15 मई को राजस्थान रॉयल्स और 19 मई को हैदराबाद के साथ मैच होगा।

Read Also: Health: गर्मियों में भूलकर भी फ्रिज में स्टोर न करें यह फल, फायदे की जगह होगा बड़ा नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *