Benefits of Ghee Empty Stomach: घी एक ऐसा ताकतवर खाद्य पदार्थ है। जिसका उपयोग गांव से लेकर शहरों तक हर घर में किया जाता है। शुद्घ देसी घी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। घरों में दादा, दादी, नाना, नानी और माता-पिता खाने में घी खाने की सलाह देते रहते हैं। यह सादी दाल और रोटी को भी स्वाद से भर देता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को फौलादी बनाते हैं। घी को खाने के अलावा सुबह खाली पेट भी खाया जाता है। जिससे हमें कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है। बताते हैं कि कैसे खाली पेट घी खाने से हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।
मोटापा में मददगार
अगर आप यह सोचकर घी खा रहे हैं कि आपका वजन बढ़ जाएगा और मोटापा आ जाएगा तो आप पूरी तरह से गलत हैं। घी खाने से खरीर में अनहेल्दी फैट कम होती है। घी में ब्यूटेरिक एसिड पाया जाता है, जो फैट कम करने में मदद करता है। हालांकि, इस बात का ख्याल रखें कि वजन कम करने के चक्कर में आप ज्यादा घी न खा लें, नहीं तो, वह नुकसानदायक हो जाएगा। आपका धीरे-धीरे वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा।
त्वचा के लिए लाभदायक
अगर आप भी चमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो घी मददगार साबित हो सकता है। घी में फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी जरूरी होते हैं। इनके कारण स्किन हाइड्रेटेड रहती है और स्किन पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां आदि भी कम होती हैं। ड्राई स्किन के लिए यह खासकर फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे स्किन की ड्राईनेस कम होती है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
जोड़ों के दर्द से आराम
घी खाने से जोड़ों को ल्यूब्रिकेशन मिलता है, जिससे घुटने और अन्य जोड़े जल्दी घिसते नहीं हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से भी जोड़ों का दर्द कम होता है। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हमें अपनी डाइट में आवश्यकतानुसार घी को शामिल करना चाहिए।
दिल के लिए लाभदायक
घी को दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हेल्दी फैट्स मौजूद होने की वजह से यह गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा, यह सूजन भी कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और दिल हेल्दी रहता है।
Read Also: Delhi NCR के 80 स्कूलों को धमकी भरे मेल, छात्रों को घर भेजा, तलाशी अभियान तेज