CG Naxalite Encounter: नक्सलवाद पर सुरक्षाबलों का प्रहार, नारायणपुर में अब तक 7 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

CG Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में भारतीय सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर बड़ा एक्शन लिया है। नारायणपुर जिले में अब तक मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हुए हैं, इसके अलावा कई नक्सली घायल होने की खबर हैं। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स की एक संयुक्त टीम गठित की गई है। वह इस ऑपरेशन को अंजाम देने में लगी हुई है।

आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि, नारायणपुर-कांकेर सीमा क्षेत्र के अबूझमाड़ में आज सुबह से डीआरजी और एसटीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। हम पुष्टि कर सकते हैं कि नारायणपुर जिले में बलों के साथ चल रहे ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। वहीं, सुरक्षाबलों के सभी जवान सुरक्षित हैं।

इससे पहले 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि किरंदुल पुलिस थाने की सीमा के एक जंगल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी।

Read Also: Karnataka Sex Scandal: सेक्स स्कैंडल से जुड़ी 2500 वीडियो की जांच कर रही SIT, विदेश कैसे भाग गया आरोपी रेवन्ना?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *