Raisin Face Pack: अगर आप भी पाना चाहते हैं बेदाग दमकती हुई त्वचा, किशमिश से बने इन घरेलू नुस्खों का करिए इस्तेमाल

Raisin Face Pack: गर्मियों के मौसम में हमें अपने खानपान से लेकर लाइफस्टाइल तक बदलना पड़ता है। शरीर के रखरखाव के लिए हमें बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। पसीनों के इस मौसम में हमें त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाने के लिए कई प्रोडक्ट्स का प्रयोग करना पड़ता हैं। लेकिन बाजार में महंगे प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इन प्रोडक्ट्स से त्वचा पर एलर्जी और साइड इफेक्टस का खतरा बना रहता है। ऐसे में हमें घर पर ही घरेलू प्रोडक्टस तैयार करने चाहिए।

इन प्रोडक्ट्स का एलर्जी या रिक्शन का खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी पैच टेस्ट करना चाहिए। कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करके स्किन को जवां और खूबसूरत बनाया रखा जा सकता है। ऐसे प्रोडक्ट्स को तैयार में एक चीज किशमिश काफी कारगर साबित होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं। विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर किशमिश के कई तरह के फेस पैक्स घर पर बना सकते हैं, जो स्किन की अलग-अलग परेशानियों को दूर करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं, किशमिश से बनने वाले कुछ फेस पैक्स के बारे में।

किशमिश और दूध फेस पैक

दूध और किशमिश से चमकते चेहरे के लिए बहुत लाभदायक फेस पैक बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए कटोरी में एक भीगी हुई किशमिश का पेस्ट और दो चम्मच दूध मिलाकर मिक्स करें और इसे अपने चेहरे पर लगाए। सूखने के बाद अपने चेहरे को धो लें। इस फेस पैक की मदद से स्किन मुलायम और निखरी हुई दिखाई देगी।

किशमिश और चावल का फेस पैक

किशमिश के साथ चावल का आटा मिलाकर एक फेस पैक बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच भीगी हुई किशमिश का पेस्ट और एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच गुलाब जल को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें, फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधा घंटे के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इस फेस पैक से आपकी स्किन के डेड सेल्स साफ होंगे और चेहरा खिला-खिला नजर आएगा।

किशमिश और चंदन फेस पैक

एक कटोरी में एक चम्मच भीगी हुई किशमिश का पेस्ट, एक चम्मच चंदन फेस पैक और अंदाजे से दूध को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं और फिर इसे सूख जाने पर धो लें। इस फेस पैक पर चेहरे पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इससे चेहरे की त्वचा खिल उठती है।

Read Also: CG Naxalite Encounter: नक्सलवाद पर सुरक्षाबलों का प्रहार, नारायणपुर में अब तक 7 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *