Loksabha Chunav 2024:  इंटरनल सर्वे के बाद बड़ा फैसला, अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेगी चुनावी

Loksabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लगभग तय हो गए हैं। कांग्रेस ने इंटरनल सर्वे कराने के बाद फैसला लिया है कि इन सीटों पर गांधी परिवार से ही प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बताया जा रहा है कि अमेठी से राहुल गांधी बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के सामने चुनावी ताल ठोकेंगे। रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जाएगा। अगर प्रियंका गांधी इस बार चुनाव लड़ती है तो यह उनका पहला चुनाव होगा।  

वहीं, राहुल वायनाड (केरल) से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां 26 अप्रैल को वोटिंग है। इसके बाद कांग्रेस कभी भी अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। दोनों सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है, यहां पांचवें फेज में 20 मई को वोटिंग होगी। राहुल और प्रियंका गांधी पहले तैयार नहीं थे, लेकिन अब दोनों इन सीटों पर लड़ने के लिए मान गए है।

अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर मार्च के पहले सप्ताह से लेकर 15 अप्रैल तक पार्टी ने सर्ने कराया था। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और और निजी एजेंसी भी शामिल हुई। इसमें दो सवाल पूछे गए। राहुल और प्रियंका की उम्मीदवारी को लेकर जनता क्या सोच रही है। कांग्रेस सरकार में अमेठी और रायबरेली में किए गए कामों से जनता कितनी संतुष्ट हैं? इस सवाल पर पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों का भी फीडबैक लिया गया।

इंटरनल रिपोर्ट में सामने आया कि गांधी परिवार को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स है। सर्वे के मुताबिक, अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव जीत सकते हैं। दोनों सीटों की जनता गांधी परिवार को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। यहां किसी प्रकार की एंटी इंकमबेंसी नहीं है। हालांकि, बावजूद इसके दोनों नेताओं ने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। अब दोनों अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: सैम पित्रोदा के ‘विरासत टैक्स’ वाले बयान पर PM Modi का पलटवार, कहा- ‘कांग्रेस के इरादे नेक नहीं’

इससे पहले राहुल गांधी साल 2019 में केरल की वायनाड़ सीट से चुनाव जीते थे। इस बार भी राहुल गांधी ने वायनाड़ से नामांकन दाखिल किया हुआ है और 26 अप्रैल को वायनाड़ में मतदान होना है। इसके बाद राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली को लेकर फैसला लेंगे। फिलहाल, राहुल गांधी दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रसार प्रचार में व्यस्त है।

Read Also:NIA को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला तहसीम गिरफ्तार, ISI से निकले गहरे संबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *