MP Board का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, चेक करने के लिए यह रहा डायरेक्ट लिंक

MP Board 10th 12th Result: मध्य प्रदेश के छात्रों का आज लंबे समय का इंतजार समाप्त हो गया। मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो गया। रिजल्ट आध‍िकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर घोष‍ित किया गया है। आप यहां दिए गए लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

ऐसे करे चेक…

पहले मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए mpresults.nic.in, mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर MP Board 10th Result 2024 Link या MP Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।

फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें। अब एमपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट को अच्छी तरह से चेक करके उसे डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।

Read Also: NIA को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला तहसीम गिरफ्तार, ISI से निकले गहरे संबंध

बता दें कि, एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में 58.10 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में 64.49 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। एमपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में जयंत यादव ने टॉप किया है। उन्होंने परीक्षा में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं।

एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में नैनपुर, मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों क्लास का रिजल्ट जारी किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश के छात्र-छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: इंटरनल सर्वे के बाद बड़ा फैसला, अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेगी चुनावी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *