Loksabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे।
आम चुनावों की तारीखों का ऐलान नवनियुक्त चुनाव आयुक्त करेंगे। नवनियुक्त आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शनिवार को नियत समय पर तारीखों की घोषणा करेंगे। इलेक्शन कमीशन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेस वार्ता की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं। इससे पहले गुरुवार को नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज शुक्रवार को इन्होंने कार्यभार संभाला और आम चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद चुनावी की तारीखों को लेकर जानकारी दी।
इससे पहले गुरुवार को नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज इन्होंने पदभार संभाल लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया। दोनों के पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इससे पहले चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि चुनाव प्रचार अभियानों में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी रूप में न करें। पार्टियों को भेजी गई एडवाइजरी में चुनाव पैनल ने पार्टियों और उम्मीदवारों से चुनावी प्रक्रिया के दौरान बच्चों से पोस्टर और पर्चे बांटने, नारेबाजी करने को लेकर जीरो टॉलरेंस जाहिर किया है।
Read Also: Punjab: अब पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी बीजेपी में हुई शामिल