Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन राज्यों में आसान होगा सफर

Vande Bharat Train: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। देश में अब वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 50 से ज्यादा हो गई है। अब वंदे भारत देश के 45 राष्ट्रव्यापी मार्गों को कवर करेगी।  

वर्तमान में, भारतीय रेलवे 41 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित करता है, जो राज्यों को ब्रॉड गेज (बीजी) विद्युतीकृत नेटवर्क से जोड़ती है और 24 राज्यों और 256 जिलों तक फैली हुई है। अब वंदे भारत की संख्या 50 को पार कर गई है।

बता दें कि, दिल्ली-कटरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूरु-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम और अब, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद समेत छह मार्गों पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों में फैले विद्युतीकृत ब्रॉड गेज नेटवर्क पर चलती हैं।

गौरतलब है कि, दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री ने छह अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया। इनमें कटरा से नई दिल्ली को जोड़ने वाली दूसरी ट्रेन शामिल थी। अन्य मार्गों में अमृतसर से दिल्ली, कोयंबटूर से बेंगलुरु, मैंगलोर से मडगांव, जालना से मुंबई और अयोध्या से दिल्ली शामिल हैं। दिल्ली और वाराणसी के बीच दूसरी ट्रेन का उद्घाटन भी दिसंबर 2023 में किया गया था।

Read Also: Delhi: देश में लागू हुआ CAA, अब क्या-क्या आएगा बदलाव? पढ़िए कानून से जुड़ी हर जानकारी

इन रूटों पर चलेगी नई वंदे भारत…

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल

सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम

मैसूर- डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई)

पटना-लखनऊ

न्यू जलपाईगुड़ी-पटना

पुरी-विशाखापत्तनम

लखनऊ-देहरादून

कालाबुरागी – सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु

रांची-वाराणसी

खजुराहो- दिल्ली (निजामुद्दीन)

Read Also: Haryana: बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने से भाजपा जेजेपी में फिर खुले गठबंधन के द्वार, दुष्यंत को मिल सकता है हिसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *