‘ट्रायंगल’ में अहम किरदार में दिखेंगी पल्लवी

बालीवुड अभिनेत्री पल्लवी शारदा को एबीसी के नाटक ट्रायएंगल के पायलट एपिसोड में मुख्य महिला चरित्र के लिए चुना गया है।

डेडलाइन के अनुसार, 31 वर्षीय अभिनेत्री पल्लवी शारदा इसमें अभिनेता माइक वोगेल के साथ नजर आयेंगी। माइक ने ब्ल्यू वेलेंटाइन और द हेल्प जैसी फिल्मों में काम किया है।

पल्लवी का जन्म आस्ट्रेलिया के पर्थ में हुआ था और वह कई बालीवुड की फिल्मों में नजर आयी है। इसमें प्रमुख रूप से रणबीर कपूर के साथ बेशरम और आयुष्मान खुराना के साथ हवाईजादा हैं।

ट्रायएंगल को जॉन हरमन फेल्डमैन और सोनी पोस्टिजलिओन ने लिखा है।

पल्लवी इसमें डेविड (वोगेल) की प्रेमिका ऐलेक्स की भूमिका में नजर आयेंगी।

इसके पायलट का निर्देशन मैग ने किया है।

इस परियोजना की शूटिंग फिलहाल न्यूजीलैंड में होगी।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *