West Bengal Sandeshkhali: बीते 10 दिनों से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के हिंसा प्रभावित संदेशखाली में बंगाल और हंगामा जारी है। बीजेपी बंगाल नेता शुभेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट ने इजाजत दी थी लेकिन सोमवार सुबह पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी और शुभेंदु को रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। कोर्ट ने इजाजत देते हुए कहा था कि आप संदेशखाली में कोई असंवेदनशील बयान नहीं देंगे।
बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत बीजेपी विधायकों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया। उन्होंने सुबह कहा था कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पूरे दिन सुनवाई चली थी। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद ही हम संदेशखाली के लिए निकलने वाले हैं। आज सुबह एक-दो वरिष्ठ अधिकारियों ने मुझे फोन करके 11 बजे के बाद संदेशखाली आने को कहा था।
HC ने लिया संज्ञान
बता दें कि, सोमवार को संदेशखाली मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसमें कोर्ट ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले की जांच सीबीआई (CBI) या एसआईटी (SIT) से कराने की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। इसलिए फैसला भी हाईकोर्ट ही देगा।
Read Also: Ind vs Eng: रांची टेस्ट से पहले भारत के लिए खुशखबरी, इस स्टार खिलाड़ी की टीम में होगी वापसी
शेखजहां पर महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप
उल्लेखनीय है कि, बीते 10 दिनों से संदेशखाली में तनाव, बवाल और हंगामा जारी है। इलाके के 2 किमी दायरे में रैपिड एक्शन फोर्स समेत अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। यहां टीएमसी नेता शेखजहां पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि शेखजहां जिस भी औरत को चाहता था वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था। इसके बाद पूरे देश की निगाहें संदेशखाली पर टिकी है। इसके अलावा टीएमसी नेता पर ईडी टीम पर हमले का आरोप है।