Ind vs Eng Rajkot Test: 500 विकेट पूरे करने के बाद बीच मैच से क्यों बाहर हुए अश्विन? BCCI ने बताई असली वजह   

Ind vs Eng Rajkot Test R Ashwin: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जैक क्राउली का विकेट लेकर स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने 500 विकेट पूरे कर लिए। लेकिन यह कीर्तिमान स्थापित करने के बाद अश्विन बीच मैच से चेन्नई लौट गए और ख़बर सामने आई कि वह मैच में आगे नहीं खेलेंगे। इस ख़बर के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस सकते में पड़ गए।

अब बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि स्टार स्पिनर अश्विन के घर में मेडिकल इमरजेंसी है, इसकी वजह से वह मैच में आगे का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल, अश्व‍िन की मां च‍ित्रा की तबीयत खराब है। इस वजह से वो टेस्ट मैच से बाहर हुए हैं।

इस बात की पुष्ट‍ि (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की। राजीव शुक्ला ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर क‍िया। उन्होंने ल‍िखा- अश्व‍िन की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उनको मां के पास रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई जाना पड़ा।

Read Also: Ind vs Eng: अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, टेस्ट में पूरे किए 500 विकेट, वार्न-कुंबले जैसे दिग्गज पीछे छूटे

बीसीसीआई (BCCI) ने अश्व‍िन के बाहर होने को लेकर एक अपडेट दिया था। एक प्रेस र‍िलीज जारी कर कहा था कि (BCCI) और टीम के साथी प्लेयर्स और स्टाफ समेत सभी मेंबर्स का रव‍िचंद्रन अश्विन और उनके परिवार को पूरा सपोर्ट है। बीसीसीआई ने कहा था कि खिलाड़ियों और उनके परिवार की हेल्थ सबसे जरूरी है।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने क्रिकेट प्रशंसकों और मीडिया से अपील की है कि वह खिलाड़ियों और उनके परिवार की प्राइवेसी बनाए रखें। इस समय वह कठिन दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे समय हम सभी को अश्विन और उनके परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत हैं।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: हरियाणा से कांग्रेस पर वार, राजस्थान में 400 पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *