Ind vs Eng Ravichandran Ashwin: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया और अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किए। अश्विन ने अपना 500वां शिकार जैक क्राउली को बनाया। अश्विन टेस्ट मैचों में 500 का आंकडा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी है।
इसके अलावा अश्विन पूरी दुनिया में दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे तेज 500 विकेट हासिल किए हैं। 98वें टेस्ट मैच में अश्विन ने यह कारनामा किया है। इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज रहे मुथैया मुरलीधरन ने 87वें मैच में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबल को यह उपलब्धि हासिल करने में 105 टेस्ट मैच लग गए थे। ऑस्ट्रेलिया के महान दिवंगत स्पिनर शेन वार्न ने 500 विकेट लेने के लिए 108 टेस्ट मैच खेले थे।
सबसे तेज विकेट लेने के मामले में अश्विन ने अनिल कुंबले और शेन वार्न जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया। अब अश्विन पूरी दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाले नौवें गेंदबाज बन गए। साथ ही पांचवें ऐसे स्पिनर हैं जिन्होंने 500 का आंकड़ा छुआ हैं।
दुनिया में 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज…
मुथैया मुरलीधरन 800
शेन वॉर्न 708
जेम्स एंडरसन 695*
अनिल कुंबले 619 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड 604 विकेट
ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट
कर्टनी वॉल्श 519 विकेट
नाथन लायन 517* विकेट
रविचंद्रन अश्विन 500* विकेट
Read Also: SA vs NZ: केन विलियमसन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा
500 या ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर….
मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट
शेन वॉर्न 708 विकेट
अनिल कुंबले 619 विकेट
नाथन लॉयन 517* विकेट
रविचंद्रन अश्विन 500* विकेट