Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में आज 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे मतदान के बीच एक हिंसा की ख़बर सामने आई। फतेहपुर शेखावाटी में अचानक दो गुटों में तनाव हो गया और जमकर दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई।
दो गुटों में हुई पत्थरबाजी
एक घंटे तक हुई पत्थरबाजी के बीच भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने माहौल को काबू में किया। हालात शांत होने के बाद मतदान फिर से शुरु हो गया।
बता दें कि मतदान के बीच हुए दो गुटों में तनाव के बाद जबरदस्त पत्थरबाजी हुई और पत्थरों सो सड़क भर गई। इस दौरान दोनों गुटों के लोग छतों से पत्थर फेंकते हुए नजर आए। फिलहाल मौके पर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात है और हालात को काबू में कर लिया।
read also: Cricket: पाक को बड़ा झटका, इस धुरंधर ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
199 सीटों पर हो रहा मतदान
राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राज्य की 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन होने के कारण मतदान नहीं किया जा रहा है।
प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 1 लाख 2 हजार 290 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 69 हजार 114 पुलिसकर्मी, 32 हजार 876 राजस्थान होम गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड और आरएसी कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा CAPF की 700 कंपनियां तैनात की गई हैं।