UP Budget 2024: यूपी की योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट सदन में पेश किया। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया। जिसमें 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं लाई गई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने करीब 6 करड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। अब प्रदेश में बेरोजगारी दर 2.4 फीसदी रह गई है। प्रदेश सरकार की कल्य़ाणकारी योजनाओं से सूब में चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने योजनाएं बनाई है।
अब प्रदेश सरकार द्वारा सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दी गई। यह नीति प्रदेश में सेमी कन्डक्टर इकाईयों की स्थापना एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी जिससे देश और विदेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश प्राप्त होगा। ऐसी नीति लाने वाला उत्तर प्रदेश देश का चौथा राज्य बन गया है।
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध का सफाया हो चुका है और औद्योगिक क्षेत्र तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में निवेशकों की निवेश के लिए रुचि बढ़ रही है। प्रदेश में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। योगी सरकार ने नया उत्तर प्रदेश बनाया है।
बजट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रस्तुत किया गया पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा। प्रदेश को विकास की नई उंचाइयों पर लेकर जाएगा। अब प्रदेश में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग सभी सुरक्षित है। हमारी सरकार ने अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का काम किया है।
Read Also: Haryana: नूंह जिले के 6 सरपंचों के खिलाफ दर्ज हुए गंभीर मामले, एक हुआ निलंबित, 5 की गई चौधर