Ind vs Eng: यशस्वी के बाद बुमराह के सामने बेबस अंग्रेज, दूसरे दिन बैकफुट पर इंग्लैंड, भारत को 171 रनों की बढ़त

Ind vs Eng Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच वाइजैग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। दूसरी पारी में भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 28 रन है। कप्तान रोहित शर्मा 13 रन नाबाद और यशस्वी जायसवाल 15 रन पर नाबाद है। दूसरे दिन खेल की शुरुआत में सबसे पहले भारत का सातवां विकेट अश्विन के रूप में गिरा। इसके बाद यशस्वी ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। एंडरसन की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में वह 209 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद भारतीय पारी 396 रनों पर ढेर हो गई।

इसके बाद शुरू हुई इंग्लैंड की पारी ज्यादा कुछ नहीं कर पाई और 253 रनों पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अंग्रेज बल्लेबाजों की कमर तोड़ी और शानदार 6 विकेट अपने नाम किए। सबसे पहले कुलदीप यादव ने बेन डकेट के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई। पहले विकेट के लिए जैक क्रोली और डकेट ने 59 रनों की साझेदारी की। इसके बाद अक्षर पटेल ने जैक क्रॉली को 76 के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच लेकर पवेलियन रवाना किया।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथों में थमाई। बुमराह के एतिहासिक स्पैल से इंग्लिश बल्लेबाजों की एक न चली। सबसे पहले अपनी स्विंग से जो रूट को 8वीं बार 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर से ओली पोप को पांचवीं बार 23 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

Read Also: Bihar: खेला होने की आशंका के बीच नीतीश मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा

बुमराह ने झटके 6 विकेट

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज बेयरस्टो 25 रन, बेन फोक्स 6 रन बनार जल्दी पवेलियन लौट गए। रेहान अहमद के रूप में कुलदीप ने इंग्लैंड का सातवां विकेट लिया और उन्हें 6 रन पर आउट किया। देखते ही देखते इंग्लैंड की पारी 55.5 ओवर में 253 रनों पर ढेर हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली। भारत की और से बुमराह ने 6, कुलदीप यादव 3 और अक्षर पटेल ने एक सफलता दिलाई।

दूसरी पारी में भारत ने शानदार शुरुआत की है। यशस्वी ने दूसरी पारी के पांचवें ओवर में शोएब बशीर को लगातार तीन चौके जड़े। रोहित 13 और यशस्वी 15 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 28 रन बिना किसी नुकसान के है। रविवार को तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा।

दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन…

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (WK), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (C), बेन फोक्स (WK), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

Read Also: Haryana: नूंह जिले के 6 सरपंचों के खिलाफ दर्ज हुए गंभीर मामले, एक हुआ निलंबित, 5 की गई चौधर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *