Ind vs Eng: जायसवाल का बैजबॉल स्टाइल में धूमधड़ाका, शतक ठोककर सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल  

Ind vs Eng Yashashvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। विशाखापत्तनम के डॉक्टर वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के शुरुआती दिन भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल का जलवा देखने को मिला। जायसवाल ने भारत की पहली पारी में शानदार छक्का लगाकर बैजबॉल स्टाइल में शतक पूरा किया।

जायसवाल ने पारी के 49वें ओवर में टॉम हार्टले की गेंद को छक्के के लिए भेजकर 151 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। जायसवाल का टेस्ट करियर का ये दूसरा शतक है। इससे पहले शतक पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। जब जायसवाल ने डेब्यू मैच में 171 रनों की शानदार पारी खेली थी।

जायसवाल की ‘यशस्वी’ उपलब्धि

इस पारी के बाद जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जायसवाल इस दूसरे शतक के साथ ऐसे खिलाड़ी चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 23 साल से कम उम्र में भारत और विदेश में शतक लगाया है। इससे पहले रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर औऱ विनोद कांबली ही ऐसा कर पाए हैं। अब चौथे स्थान पर जायसवाल का नाम जुड़ गया है। जायसवाल का फिलहाल उम्र 22 साल 36 दिन है।

Read Also: Varanshi Gyanvapi: मुस्लिम पक्ष को HC से झटका, व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा पाठ

रोहित ने किया निराश

बता दें कि, पहली पारी में भारत की शुरुआत सधी हुई रही और कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा स्पिनर शोएब बशीर का शिकार बने। रोहित शर्मा 14 और इसके बाद शुभमन गिल 34, श्रेयस अय्यर 27, रजत पाटीदार 32, अक्षर पटेल 27 और श्रीकर भरत 17 रन बनाकर चलते बने। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन है। जायसवाल अपने पहले दोहरे शतक के करीब है। वह 257 गेंदों में 179 रनों की पारी खेलकर नाबाद है। यशस्वी ने अपनी इस पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए। दूसरे छोर पर अश्विन 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (WK), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (C), बेन फोक्स (WK), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

Read Also: Haryana: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले का आगाज, जानिए टिकट, टाइमिंग, पार्किंग और थीम के बारे में सबकुछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *