Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा का केन्द्र पर निशाना, बोले- जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग…लोकतंत्र का घोंटा जा रहा गला

Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने केन्द्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। हुड्डा का कहना है कि इस समय जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग किया जा रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में तमाशा पूरे देश ने देखा है। बीजेपी ने सत्ता की ताकत दिखाते हुए चुनाव को धोखे से जीत लिया। इस समय बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंटने पर तुली हुई है। देश में कानून और लोकतंत्र अब बचा नहीं है। बीजेपी तानाशाही के साथ शासन कर रही है।  

हुड्डा ने हरियाणा बजट को लेकर कहा कि हम बजट को लेकर तैयार है। 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो जाएगा। हमसे सरकार की ओर से सुझाव मांगे गए थे, लेकिन सुझाव देने का कोई फायदा नहीं है। इस समय प्रदेश कर्जे में डूब रहा है, देखना है कि इस बार और कितना कर्जे में डुबाते हैं। हरियाणा में बेरोजगारी के साथ-साथ कई मुद्दे है, 7 फरवरी को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है।

आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत पक्की- हुड्डा

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 10 में से 10 सीटें जीतेगी। साल 2019 में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी, लेकिन  इस बार कांग्रेस सभी सीटों पर परचम लहराएगी। विपक्षी गठबंधन ने एकजुट होकर अच्छी पहल की है। हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस इस बार दमदार प्रदर्शन करने जा रही है।  

Read Also: Delhi Liqour Scam: अरविंद केजरीवाल को ईडी का पांचवा समन जारी, शराब नीति घोटाले में 2 फरवरी को होगी पूछताछ

हरियाणा बना अपराध की राजनीति- हुड्डा

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि इस समय हरियाणा अपराध की राजधानी बन गया है। गोहाना, फरीदाबाद और रोहतक में लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। रोहतक में व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। ऐसा लगता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। प्रतिदिन वारदात हो रही है अपराध तेजी से बढ़ रहा है। सरकार की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखने की है जिसमें सरकार विफल है। जब हमारी सरकार बनी थी तो अपराधी हरियाणा छोड़कर भाग गए थे अब फिर से अपराधी हरियाणा में सक्रिय हो गए।

Read Also: Ind vs Eng 2nd Test Pitch Report: विशाखापट्टनम में गेंदबाजों की आएगी शामत या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, आंकड़ों से समझिए पिच रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *