Ind vs Eng 2nd Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। शुक्रवार 2 फरवरी को होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के सामने सीरीज को बराबर करने की चुनौती होगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पहले मैच में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम की तरफ से टॉम हार्टली ने कमाल की गेंदबाजी की थी और दूसरी पारी में 7 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। बल्लेबाजी में ओली पोप का बल्ला जमकर गरजा और 196 रनों की मैराथन पारी खेली थी। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही थी।
बल्लेबाजों के लिए मददगार है पिच
सीरीज का दूसरा मैच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाने वाली विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर खेला जाएगा। विशाखापट्टनम में बल्लेबाजों को हाथ खोलते हुए जमकर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए और रनों का अंबार लगाते हुए देखा जाता है। यानी भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में रनों का सैलाब जरूर आएगा।
इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन मयंक अग्रवाल के बल्ले से निकले, जिन्होंने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 2019 में 176 रन की तूफानी पारी खेली थी। विशाखापट्टनम के मैदान पर भारत का सबसे ज्यादा स्कोर 502 रनों का है।
मैच में बारिश डाल सकती है खलल
इस मैदान पर भारत ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया था। साल 2016 में भारत ने इंग्लैंड को 246 से हराया था। शुक्रवार को होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है। 31 जनवरी बुधवार को देश के कई हिस्सों में रूक-रूककर बारिश हो रही है।