16 वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित निराला सोसाइटी में एक युवक ने कल रात 16वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार पीड़ित का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था.

बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 22 में रहने वाला सुनील मंगलवार रात बिसरख थाना क्षेत्र अन्तर्गत निराला सोसाइटी में अपनी बहन के घर आया था. उसने देर रात करीब 11 बजे 16वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस कारण वह मानसिक तनाव में था. उन्होंने बताया कि सुनील घरों में शीशा लगाने का काम करता था.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *