Haryana NIA: खालिस्तानी टेंडर फंडिंग को लेकर राष्ट्रीय इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) एक्शन में है। बुधवार को एनआईए ने हरियाणा के कई शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआई ने पहले सुबह कुरुक्षेत्र के सलारपुर मार्ग पर स्वीट हाउस पर छापेमारी की। कई घंटों की पूछताछ के बाद जांच टीम दिल्ली रवाना हो गई।
मीडिया से बनाए रखी दूरी
इस दौरान एनआई ने स्वीट हाउस के मालिक से करीब 4 घंटों तक पूछताछ की और मीडिया से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी खालिस्तानी टेंडर फंडिंग को लेकर की गई। बाद में जांच टीम मीडिया से बिना बातचीत किए दिल्ली रवाना हो गई।
यमुनानगर में भी छापेमारी
इससे पहले एनआईए ने युमनानगर में छापेमार कार्रवाई की है। सुबह एनआई की टीम जिले के गुरु नानक खालसा रोड पर पहुंची। यहां स्थित मेजर सिंह नाम के एक व्यक्ति से घंटों पूछताछ की। इस दौरान जांच एजेंसी ने मेजर सिंह के परिवार से भी घंटों तक पूछताछ की और बाद में टीम मीडिया से बिना कोई जानकारी साझा किए निकल गई।