अब तक आप यही पढ़ते आये होंगे की गाय एक शाकाहारी जानवर है. गाय पर आपने बचपन में खुब सारा निबंध भी लिखा होगा. वैसे आज-कल तो गाय को सियासत से भी जोड़ दिया गया है. लेकिन, यहां मह आपको एक ऐसे गाय की कहानी बता रहे है. जो घास-फूस के बजाय मुर्गा खाना ज्यादा पसंद करती है.
दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें शांत और समझदार मानी जाने वाली गाय एक मुर्गी को चट करते नजर आई थी. जिसके बारे में हमने भई जानकारी इकट्ठा करने की कोशीश की जिसमें यह पता चला कि यह गाय महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में टाकरखेड गांव के एक किसान की है.
जिसे लोगों ने दो बार मुर्गियां खाते देख लिया. इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पहली बार में तो सभी के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था. लेकिन जब हमने सच्चाई जानने की कोशिश की तो ये देखकर हैरान रह गए कि एक गाय कैसे मुर्गी को बड़ी सहजता से खा रही है
इस देश में गाय का मांस खाने पर अक्सर विवाद होते हैं. कई जगह लोग गाय का मांस खाना अपराध तक मानते हैं, लेकिन एक गाय का मांस खाना अपराध है या नहीं ये तो गाय के ग्वाल गोपाल ही जानें, लेकिन इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कितने चाव से ये गाय अपनी दावत उड़ा जाती है.
ये मांसाहारी गाय मुर्गे को चबा-चबाकर खा जाती है. एक पूरी तरह से शाकाहारी जानवर का यूं मांस खाना वैज्ञानिक तौर पर कितना तार्किक है, हमने ये भी जानने की कोशिश की.इस बाबत जब हमने पशु चिकित्सक अधिकारी से वैज्ञानिक तर्क जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि आमतौर पर ऐसा नहीं होता है, लेकिन जब किसी जानवर के शरीर में मिनरल और कैल्शियम की कमी हो जाए तो कुछ जानवर ऐसा कर सकते हैं.