शीला दीक्षित ने “आप” के साथ गठबंधन को लेकर जताया ऐतराज, लिखा राहुल को खत

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अनिश्चितता बरकरार है. इसी बीच कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने राहुल गांधी को गठबंधन के खिलाफ पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि वो आप के साथ गठबंधन नहीं करे.

पिछले हफ्ते लिखे गए पत्र में दीक्षित और कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, दवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया ने गठबंधन पर कार्यकर्ताओं का मूड जानने के लिए फोन सर्वेक्षण पर विरोध जताया है.

दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने बताया, दीक्षित और कार्यकारी अध्यक्षों ने कांग्रेस प्रमुख से गुजारिश की है कि वह आप से गठबंधन नहीं करें क्योंकि, यह दीर्घकाल में पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा.

नेता ने कहा कि उन्होंने पार्टी की शक्ति ऐप्प के जरिए किए गए फोन सर्वेक्षण पर भी ऐतराज जताया है. यह सर्वेक्षण दिल्ली कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पीसी चाको ने कराया है.

आपको बता दें, सर्वेक्षण में दिल्ली कांग्रेस के करीब 52,000कार्यकर्ताओं की राय मांगी गई थी कि क्या पार्टी को आप से गठबंधन करना चाहिए या नहीं.

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *