राफेल सौदे में पकड़े जाने पर मोदी समूचे देश को चौकीदार बनाने में लगे हुए हैं : राहुल

सोमवार को पीएम मोदी के चौकीदार अभियान का उपहास उड़ाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले में पकड़े जाने पर नरेन्द्र मोदी समूचे देश को चौकीदार बनाने में लगे हैं.

मोदी के मैं भी चौकीदार अभियान पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा, चौकीदार चोरी में संलिप्त था और जब वह पकड़ा गया तो चौकीदार कहता है कि समूचा हिंदुस्तान चौकीदार है लेकिन, पकड़े जाने से पहले समूचा हिंदुस्तान चौकीदार नहीं था.

आपको बता दें, मोदी ने अपने ट्विटर एकाउन्ट पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ते हुए देशवासियों से भी अपील किया कि लो भी देश के चौकीदार बनें.

जिसके बाद कई बीजेपी नेता व समर्थकों ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया है. जिसपर राहुल ने निशआना साधते हुए एक बार फिर चौकीदार को चोर बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *