विपक्ष का कथित महागठबंधन भ्रम बनकर जायेगा: चिराग पासवान

सोमवार को लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में राजग के सभी घटक दल अपने लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नाम की एकसाथ घोषणा कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा, विपक्ष का कथित महागठबंधन भ्रम बनकर जायेगा.

अपनी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में जिन छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनके लिये पार्टी ने अपने उम्मीदवार का चयन कर लिया है. लेकिन, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के कारण उनके नामों की घोषणा रोक दी गयी है.

आपको बता दें, पासवान जमुई से चुनाव लड़ने वाले हैं. इसी लोकसभा सीट से वह प्रतिनिधित्व करते हैं.वहीं, रामचंद्र पासवान समस्तीपुर से चुनाव लड़ेंगे. बताते चलें, पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

हालांकि, इस बार उनके भाई पशुपति कुमार पारस उनके गढ़ हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *