बिहार: वैशाली में बदमाशों ने दो सुरक्षाकर्मियों को मारी गोली, मौत

बिहार के वैशाली में कैश लूटकांड में विफल होने पर दिनदहाड़े बदमाशों ने दो सुरक्षाकर्मियों को गोली मार दी. इसमें होमगार्ड के जवान वीरेंद्र राय की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई.

भीड़-भाड़ वाले इलाके में घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

बताया जा रहा है कि बिजली विभाग में तैनात सुरक्षाकर्मी बोलेरो पर सवार होकर अन्य बिजली कर्मियों के साथ सेंट्रल बैंक में कैश जमा कराने आए थे. इसी दौरान दो बाइक सवार 4 अपराधी अचानक बोलेरो के पास आ धमके और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

गोली लगने से दोनों जवान वहीं गिर पड़े. इसके बाद अपराधी बोलेरो में रखा एक बैग लेकर मौके से भाग निकले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *