आलिया भट्ट आज अपना 26वां बर्थडे मना रही हैं. बेहद ही कम उम्र में एक्टिंग की शुरात करने वाली आलिया के पास आज फिल्मो की भरमार है. जहाँ एक तरफ आलिया सुपरस्टार बन गयी तो वहीँ दूसरी तरफ आलिया और रणबीर के अफेयर के चर्चे भी बॉलीवुड में खूब उड़े.
अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जब आलिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ये सब बेकार की बातें हैं . आपको ये समझना चाहिए कि पर्सनल चीजों को क्यों पर्सनल रखा जाता है . एक ही पल में आप लोग कुछ भी कह देते हैं . मेरी शादी को लेकर कोई ना कोई खबर आती ही रहती है. मैं फैंस से मिलती हूं तो वो भी मुझसे यही सवाल पूछते हैं.
वो लोग सोचते हैं कि शादी का सीजन चल रहा है तो मैं भी शादी कर लूं. लेकिन शादी का ख्याल अभी तक मेरे दिमाग में भी नहीं आया है. मेरे प्लान में अभी शादी शामिल नहीं है. मुझे अभी बहुत काम करना है.ऐसा नहीं है कि शादी के बाद मैं काम नहीं कर पाऊंगी लेकिन अभी मेरे पास बहुत काम है.
अलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अलिया की फिल्म गली बॉय रिलीज़ हुई थी जिसको बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पोंस मिला था. आगे की बात की जाए तो जल्द ही आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आ सकती है.