पटोले के चुनाव लड़ने पर नितिन गडकरी बोले- मैं राजनीति में दुश्मनी नहीं रखता

अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी के पूर्व सांसद नाना पटोले को शुभकामनाएं देते हुए गडकरी ने कहा है कि वो राजनीति में दुश्मनी नहीं रखते.

महाराष्ट्र के लिए बुधवार को घोषित कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों में पटोले का भी नाम था.

उनके गृह क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा पटोले को उतारे जाने संबंधी सवाल पर गडकरी ने कहा, यह अच्छा है, हर उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का अधिकार है. मैं किसी भी उम्मीदवार पर टिप्पणी या उनकी आलोचना नहीं करूंगा.

उन्होंने कहा, मैं राजनीति में ऐसी दुश्मनी नहीं रखता. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. राज्य में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *