15 मार्च का इतिहास: आज के दिन फेंकी गई थी क्रिकेट की पहली आधिकारिक गेंद

क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी का कोई आलम नहीं है. यहां हर खाली बड़ी जगह एक क्रिकेट पिच की तरह भी देखी जाती है. इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है.

इस अनोखे खेल की आधिकारिक शुरूआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई. इस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था.

इस टेस्ट मैच की ख़ास बात ये थी कि इसकी कोई समयसीमा तय नहीं थी. दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनीं थी, चाहे इसमें कितने भी दिन लगें. इस खास घटना के अलावा इस दिन की कुछ और घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है.

44 ईपू: रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या

1493: महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा.

1985: पहला डोमेन नाम सिम्बोलिक डॉट कॉम पंजीकृत किया गया.

2002: बार्सिलोना में 2002 में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू.

1901: महान कुश्ती प्रशिक्षक व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म हुआ.

1934: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ.

1882: अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन.

1959: नाइजीरिया के प्रसिद्ध वैश्विक कवि बेन ओकरी का जन्म.

1992: प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन.

2009: भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन.

2011: सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध प्रारंभ.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *