न्यूजीलैंड के इतिहास में सबसे काला दिन: प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिद में 50 राउंड फायरिंग की गई. इस फायरिंग में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर है. मस्जिद में बांग्लादेश क्रिकेट टीम नमाज अदा करने आई थी. फायरिंग के दौरान पूरी टीम ने पार्क के रास्ते भागकर जान बचाई. न्यूजीलैंड में मस्जिदों के दरवाजे बंद रखने का हुक्म दिया गया है. चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.

हमले के बाद बांग्लादेशी टीम का न्यूजीलैंड दौरा खत्म कर दिया गया है और तीसरे टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है.

Jacinda Ardern,NZ Prime Minister on shooting at a Mosque in Christchurch: This is one of New Zealands darkest days. It was an unprecedented act of violence. Police has apprehended a person, but I dont have further details of him yet. pic.twitter.com/xzTHBjk4Xq
ANI (@ANI) March 15, 2019

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है. यह हिंसा का एक भयावह कार्य था. पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया है, लेकिन मेरे पास अभी उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है.

इस हमले को लेकर पुलिस ने एक बयान में कहा, हमलावर अभी भी वहां पर सक्रिय हैं, क्राइस्टचर्च के लोगों को घर में रहने को कहा गया है. पुलिस अपनी पूरी क्षमता के साथ जवाब दे रही है, लेकिन जोखिम बहुत अधिक है.

पुलिस आयुक्त माइक बुश ने कहा कि इस गंभीर घटना के बाद से शहर के सभी स्कूलों को लॉकडाउन में रखा गया है. उन्होंने एक बयान में कहा, पुलिस ने सेंट्रल क्राइस्टचर्च में किसी भी संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *