मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन के समीप बड़ा हादसा हुआ. दरअसल, सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि, 36 लोग घायल हो गए हैं.
अभी भी तकरीबन 15 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है. जिन्हें बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम लगी हुई है.जानकारी के अनुसार, आजाद मैदान और CMST को जोड़ने वाली इस ब्रिज के मलबे से अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
चश्मदीद का कहना है कि हादसे के वक्त यहां कई गाड़िया और कई लोग मौजूद थे. मुंबई पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.