गठबंधन के लिए कांग्रेस के सामने फिर गिड़गिड़ाए केजरीवाल

कांग्रेस के लाख मना करने के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को आतुर हैं. हाल ही में आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की कि हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन करने पर विचार करे.

Delhi CM Arvind Kejriwal: Today, I have a proposal for Rahul Gandhi to form an alliance of JJP-AAP-Congress in Haryana so that we defeat BJP in all 10 seats in Haryana&itll play a big role in defeating the Modi-Shah Jodi at national level. In Delhi, we will win without Congress. pic.twitter.com/G6MpukPoNI
ANI (@ANI) March 13, 2019

उनहोंने लिखा है कि देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं. अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी. राहुल गांधी जी इस पर विचार करें.

देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।
Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 13, 2019

आपको बता दें दिल्ली में भी गठबंधन के लिए केजरीवाल ने राहुल गाँधी से अपील की थी लेकिन कांग्रेस ने इससे साफ़ इंकार कर दिया था.उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से सलाह लेने के बाद दिल्ली की सभी सात सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *