अगर आप Junk Food का करते हैं सेवन, तो हो सकती है ये गंभीर बिमारियां

यदि आप Junk Food यानि बर्गर, पिज्जा, चिप्स या अधिक मात्रा में तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन करते हैं तो सतर्क हो जाइये, क्योंकि इसका सेवन आपके सेहत पर बड़ा दुष्प्रभाव डाल सकता है और कई गंभीर बिमारीयों की वजह भी बन सकता है.

1.विशेषज्ञों की मानें, तो जंक फूड का असर सबस ज्यादा आपके हार्ट पर पड़ता है जिससे हार्ट डैमेज भी हो सकता है.

2.जंक फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से सूजन जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, इसलिए जिन्हें जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती हो उन्हें जंक फूड से परहेज ही रखना चाहिए.

3. जंक फूड में फैट की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से आपके शरीर की चर्बी बढ़ती है और मोटापा जैसे गंभीर बिमारी को शिकार बन जाते हैं.

4. जंक फूड में मौजूद सोडियम और आर्टिफिशियल फ्लेवर आसानी से नहीं पचता है जसकी वजह से आपका पाचन तंत्र यानि Digestive System खराब हो जाता है.

5. जंक फूड में नाइट्रेट और नाइट्राइड्स मौजूद होते हैं, जिनके कारण सरदर्द की समस्या या माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *