नई दिल्ली ( भाषा ) : पश्चिम बंगाल में हुए CBI कांड से शुरू हुई बीजेपी VS ममता की लड़ाई आज चुनाव आयोग पहुँच गयी है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में आज चुनाव आयोग से मुलाकात कर बंगाल को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग की है।
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि, बंगाल में चुनावों के दौरान होने वाली हिंसा के कारण बहुत से लोग प्रभावित हुए हैं। बंगाल में हो रही हिंसा की आशंका देखते हुए हमने चुनाव आयोग से पूरे बंगाल को अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। हमने यह भी मांग की है कि सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए। वहां मीडिया को अपनी बात कहने की आजादी नहीं दी जाती है. इसलिए हमने मांग की है कि बंगाल के लिए चुनाव आयोग एक मीडिया पर्यवेक्षक भी नियुक्त करे।
Union Minister Ravi Shankar Prasad after BJP delegation meeting with Election Commission in Delhi today: We have demanded that the state of West Bengal should be declared as super-sensitive state. Weve also demanded that central forces should be deployed at all polling booths. pic.twitter.com/PQSp60dIQl
ANI (@ANI) March 13, 2019
साथ ही, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने पीएम नरेन्द्रे मोदी पर झूठे आरोप लगाने की बात कहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी शिकायत चुनाव आयोग से की है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,हमने राहुल राहुल गांधी के खिलाफ भी शिकायत की है। चुनाव आयोग के निर्देश में साफ लिखा है कि आप झूठे आरोप नहीं लगा सकते हैं। राहुल गांधी ने जिस तरह से टीवी पर झूठे और बेबुनियाद आरोप प्रधानमंत्री जी पर लगाए हैं, इससे ज़्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती है। इसलिए हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि आचार संहिता लागू है, इसलिए राहुल गांधी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
Union Minister Ravi Shankar Prasad after BJP delegation meeting with Election Commission in Delhi today: Weve requested EC to take action against Rahul Gandhi for levelling unverified allegations against PM yday in Ahmedabad, when the Model Code of Conduct is already in effect. pic.twitter.com/aCiM0aOgUI
ANI (@ANI) March 13, 2019