भारत और अस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों हो रहे पांच मैचों की सीरीज का आखरी मुकाबला आज होने वाला है. आज का यह मैच काफी रोचक होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीम दो-दो मैच जीतकर इस सीरीज में बराबरी पर है, और ऐसे आज का यह मैच जो भी टीम जीतती है वह इस सीरीज का हकदार होगी. मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा.
भारतीय टीम निर्णायक जंग में ओस को ध्यान में रखकर उतरेगी. मोहली में खेले गए चौथे वनडे मैच में ओस के कारण भारतीय टीम परेशान रही थी. मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी इस बात को माना था.
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास यह एक वनडे इंटरनैशनल मैच बचा है. टीम इंडिया इस मैच को किसी हालत में हाथ से जाने नहीं देगी, दूसरी और ऑस्ट्रेलिया किटम भी ले में लौट आई है और वह पिछले दो मैच (रांची और मोहाली) में उसने जोरदार जीत दर्ज कर अपने हौसलों को मजबूत बनाया है.