कलर्स के सबसे पोपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस से अपनी खास पहचान बनाने वाले दीपक ठाकुर जल्द ही एक बार फिर से टीवी पर नजर आने वाले हैं. और इस बार वो अकले नहीं बल्कि अपने पिताजी के साथ नजर आयेंगे.
खबरों की माने तो दीपक जल्द ही कलर्स के सेलेब कुकिंग रियलिटी शो किचन चैंपियन में हिस्सा लेने वाले हैं. अर्जुन बिजलानी इस शो को होस्ट करने वाले हैं.
दरअसल दीपक ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है जिसमें वो अपने पिताजी और अर्जुन बिजलानी के साथ दिखाई दे रहे हैं.
आपको बता दें कि दीपक ने हाल ही में अपने होमटाउन मुजफ्फरपुर में एक कॉन्सर्ट किया था, जहां बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी हिस्सा लिया. इन कंटेस्टेंट्स में सोमी खान और श्रीसंत जैसे नाम शामिल थे.