बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर लगाया अभिनंदन का फोटो, ईसी ने भेजा नोटिस

चुनाव तारीखों की घोषणा होने के बाद चुनाव आयोग आचार संहिता का कानून तोड़ने वालों के ऊपर कड़ी नजर रखे हुआ है. रैली और भाषणों के अलावा इस बार चुनाव आयोग नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कड़ी नजर बनाये रखा हुआ है.

दिल्ली के बीजेपी नेता ओम प्रकाश शर्मा ने अपने फेसबुक हैंडल से विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तस्वीर साझा की थी,जिसपर चुनाव आयोग ने उनसे कहा कि फोटो को हटा दिया जाए. मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक को नोटिस भी भेज दिया गया है.

चुनाव आयोग की नोटिस भेजे जाने के बाद ओम प्रकाश शर्मा ने कहा ईसी ने मुझे कल रात नोटिस भेजा. एलएस पोल की तारीखों की घोषणा होने से पहले पोस्ट बनाया गया था. समझ में नहीं आता कि चुनाव आयोग कैसे चल रहा है.

#Delhi: BJP MLA OP Sharma on being served showcause notice by Dist EC for posting his pic with a pic of IAFs Abhinandan Varthaman on social media on Mar 1: EC sent me a notice last night. The post was made before LS poll dates were announced.Cant understand how EC is operating. pic.twitter.com/jHo5HJmxeg
ANI (@ANI) March 13, 2019

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले ही राजनितिक दलों को सूचित कर दिया था कि कोई भी पार्टी अपने बैनर, पोस्टरों में सेना या सेना के जवान की तस्वीर का इस्तेमाल ना करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *