पीएम मोदी ने ट्विटर हैंडल पर लोगों से अधिक वोट करने का एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और कई नेताओं को टैग किया था. पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया है.
अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा है कि, दिल ख़ुश हुआ कि प्रधानमंत्री जी भी महागठबंधन से महापरिवर्तन की अपील कर रहे हैं. मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधानमंत्री चुनें.
दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी #MahaGathbandhan से #MahaParivartan की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें। https://t.co/8BsWOdClud
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2019
बता दें कि ना सिर्फ पीएम मोदी ने देश के नेताओं को टैग किया है बल्कि उन्होंने बॉलीवुड के स्टार्स को भी ट्वीट में टैग किया है. पीएम मोदी ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, वरुण धवन , अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल को टैग करते हुए ट्वीट किया है.
ब्लॉग लिख पीएम ने की लोगों से अधिक मतदान करने की अपील, राहुल-मायावती-तेजस्वी को किया टैग
पीएम ने लिखा है कि मैं अनुरोध करता हूं कि वो लोगों से अपील करें की इन लोकसभा चुनावों में नागरिक बड़ी संख्या में वोट करने के लिए आगे आएं. आप जाने माने चेहरें हैं जिनके काम को न जाने कितने लोग पसंद करते हैं. मुझे यकीन है कि आपकी अपील से लोगों पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.